CG – मस्तूरी के जैतपुरी में हिन्दू समाज द्वारा आज से 36 घंटे का अखंड रामायण पाठ का कराया जा रहा आयोजन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी में हिन्दू समाज के तत्वाधान में 36 घंटे के भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
हिन्दू समाज, जैतपुरी द्वारा आयोजित इस पावन यज्ञ का शुभारंभ आज दिनांक 27.08.2026, गुरुवार शाम 6 बजे से होगा। जिसका समापन 29.08.2026, शनिवार को होगा।
इस पावन अवसर पर आचार्य के रूप में पं. छोटेलाल मिश्रा मानिकचौरी वाले अपने मुखारविंद से राम कथा का वाचन करेंगे।
आयोजन समिति समस्त ग्रामवासी एवं जैतपुरी ने समस्त श्रद्धालु सज्जनों, मानस प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने इष्ट मित्रों एवं समाज सहित पधार कर इस धार्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
आयोजन विवरण…
36 घंटा अखंड रामायण पाठ
ग्राम जैतपुरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
27 अगस्त 2026, गुरुवार, शाम 6 बजे
समापन 29 अगस्त 2026, शनिवार
विनीत समस्त ग्रामवासी, जैतपुरी




