मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – महिला की मिली सड़ी गली लाश : जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला लापता महिला का शव, ससुराल पक्ष पर लगे ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस….

On: February 21, 2025 11:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बालोद। लापता महिला का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। डौंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंपकर मामले की जांच में जुटी है।

महिला की लाश डौंडी थाना क्षेत्र के सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर गांव के बीच जंगल में मिली है। सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका 33 वर्षीया दुलेश्वरी साहू ग्राम सुरडोंगर की रहने वाली है। मृतिका के 2 बच्चे भी हैं। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मायके नहीं जाने देने पर महिला घर से निकल गई थी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्प्ष्ट होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें