CG – रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर NSS की बहनों ने पुलिस चौकी मल्हार में बांधी राखी पुलिस भाइयों की दीर्घायु की कामना सुरक्षा का वचन पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//रक्षा बंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना, बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्च.
माध्यमिक विद्यालय मल्हार की छात्राओं ने अनोखी पहल की।
NSS की बहनों ने पुलिस सहायता केंद्र मल्हार (पुलिस चौकी मल्हार) पहुंचकर वहां पदस्थ सभी पुलिस जवानों को राखी बांधी। बहनों ने पुलिस भाइयों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए मीठा खिलाया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने भी बहनों को मिठाई खिलाई और उनकी रक्षा का वचन दिया।
पेन और रुमाल देकर किया सम्मान…
बहनों ने सभी पुलिस भाइयों का सम्मान *पेन और रुमाल* भेंट कर किया। माहौल पूरी तरह भावुक और रक्षाबंधन की खुशियों से भरा रहा।
साइबर सुरक्षा का संदेश…
इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने बहनों को सुरक्षात्मक वचन देते हुए *साइबर सुरक्षा के प्रति सावधान रहने* और किसी भी अनजान कॉल, लिंक और फ्रॉड से बचने की अपील की।
आभार व्यक्त किया…
इस खुशी के अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने सभी सिपाही भाइयों और NSS की बहनों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम *प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव के आशीर्वाद तथा डॉ. मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. कांति अंचल पूर्व जिला संगठक, शीतेश जैन जिला संगठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।




