CG – राजधानी के इस क्लब में बवाल : नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ आरोपी ने की गंदी हरकत, जमकर मचा बवाल…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां VIP रोड स्थित हायपर क्लब में जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर देर रात VIP रोड स्थित हायपर क्लब पहुंचे हुए थे और वहां पर कई फैमिली आई थी और नार्थ ईस्ट की युवतियां भी पहुंची हुई थी, पहले वे नॉर्थ ईस्ट की युवतियां है उसके हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। उसके बाद जब बाहर निकाला गया तो वहां पर जो टाटीबंध इलाके का एक परिवार के महिला की हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद महिला के पति और उसके दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की और जब इस बात को लेकर विरोध किया तो आरोप ने उसके साथ गाली गलौज की।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद आरोपी पवन सिंह ठाकुर को थाना लाया गया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।



