CG – सीपत क्षेत्र के ग्राम जुहली में धूमधाम से मनाया गया भोजली पर्व दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अद्भुत संगम पढ़े पूरी ख़बर
सीपत//प्रकृति की गोद में बसा सीपत क्षेत्र का आदिवासी बाहुल्य ग्राम जुहली में शनिवार को भोजली त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के इस पावन पर्व पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर भोजली की टोकरी रखकर पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया, वहीं पुरुष हाथों में भोजली लिए उत्सव में शामिल हुए।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। ढोल-मांदल और बाजे-गाजे की थाप पर पूरा गांव झूम उठा।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच त्रिभुवन पोर्ते भी ग्रामीणों के साथ भोजली के रंग में रंगे नजर आए और बाजे-गाजे के साथ नाचते-झूमते दिखे। उन्होंने सभी ग्रामीणों को भोजली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यह जानकारी ग्राम के रोजगार सहायक महेश द्वारा दी गई।




