छत्तीसगढ़

CG – 04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली बाकी, जलकर वसूली अभियान होंगी तेज, जल कर नहीं देने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक, टुल्लू पंप होंगे जप्त- होगी कार्रवाई…

04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली बाकी

जलकर वसूली अभियान होंगी तेज, जल कर नहीं देने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक

टुल्लू पंप होंगे जप्त- होगी कार्रवाई

सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर करेंगे जलकर वसूली

नगर निगम द्वारा जलकर बकायादारों के खिलाफ वसूली को लेकर निगम ने शिकंजा कसना किया प्रारंभ

जगदलपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया जाएगा। 04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जाएगी।

नगर पालिका निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी। जिसके तहत शनिवार को पीएचई ऑफिस में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पीएचई के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसकी तहत 2024 -25 मे जलकर की मांग 7 करोड़ 67 लाख 45 हजार है अभी तक की जलकर वसूली 31 मार्च तक 2 करोड़ 91 लाख 73 हजार हो पाई है जिसका प्रतिशत 38.16 है.

नगर पालिका निगम जगदलपुर के 48 वार्ड में जल कनेक्शन लेने वालों की संख्या 22311 है। जिसमें 3051 लोगो से 10000 से ऊपर जलकर बकाया है. जिसमें 4 करोड़ 12 लाख 08 हजार की जलकर वसूली बकाया है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर जलकर की वसूली करेंगे।

जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश से राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं अधिकारियों के साथ हमारी आज बैठक हुई. जिसमें सोमवार से जलकर वसूली करने का निर्देश दिया है। 1 महीने के अंदर अधिकारियों को जलकर वसूलने कहा गया है। टुल्लू पंप जप्ती का भी निर्देश दिया है। जलकर अगर नहीं देते हैं तो चिन्हित करके नल कनेक्शन काटे जाएंगे। बड़े करदाताओं का नाम भी उजागर किया जाएगा। अवैध नल कनेक्शन को भी काटा जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा बकायादारों की जलकर की राशि जमा कराकर असुविधा से बचने की अपील की गई है।

इस बैठक में मुख्य रूप से सहायक अभियंता पीएचई एच.एल. नेताम, सब इंजीनियर संजीव कर्ण सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button