छत्तीसगढ़

धमतरी में गूंजेगा CG 05 Expo, देशभर की कंपनियां करेंगी अत्याधुनिक सिस्टम का प्रदर्शन..!

Chhattisgarh dhamtari धमतरी एक बार फिर लाइट और साउंड इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। 8 और 9 अगस्त को नई कृषि उपज मंडी में CG 05 Expo का आयोजन होगा, जहां देशभर की नामी कंपनियां और व्यापारी अपने अत्याधुनिक लाइट एवं साउंड सिस्टम का प्रदर्शन करेंगे।

यूनिटी इवेंट्स द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय एक्सपो में छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से व्यापारी और डीलर हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना, साथ ही धमतरी के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

आयोजकों ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2022 में धमतरी से शुरू हुआ यह आयोजन आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। एक्सपो में देशभर की बड़ी कंपनियां अपने नए और आधुनिक लाइट-साउंड सिस्टम का प्रदर्शन करेंगी, जिसे देखने और खरीदारी के लिए विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचेंगे।

यूनिटी इवेंट्स के सदस्यों का कहना है कि यह आयोजन साउंड और लाइट इंडस्ट्री में पारदर्शिता, तकनीकी विकास और बेहतर गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैलाने और इंडस्ट्री को नई दिशा देने का भी प्रयास किया जाएगा।

8 और 9 अगस्त को नई कृषि उपज मंडी, धमतरी में आयोजित होने वाले CG 05 Expo में आयोजकों ने व्यापारियों, डीलरों और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button