मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – 2 प्रोफेसर पर FIR : महाविद्यालय बना अखाड़े का मैदान, प्रभारी प्राचार्य से की मारपीट, दांत से भी काटा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…..

On: January 17, 2026 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जांजगीर। जांजगीर जिले के चंद्रपुर स्थित चंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय अखाड़े का मैदान बन गया है। जहां दो प्रोफेसरों ने मिलकर प्रभारी प्राचार्य की पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय में मारपीट की घटना हुई, जिसमें प्राचार्य को गंभीर चोटें आई है। मारपीट के दौरान एक प्रोफेसर में प्रभारी प्राचार्य की उंगली दांत से काट दिया। प्रभारी प्राचार्य ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है।

चंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य के रिटायर होने के बाद चरण दास बर्मन वहां प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि प्रभारी प्राचार्य बर्मन अपने कक्ष में मौजूद थे तब प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद और ऋषि कुमार चंद्रा प्राचार्य कक्ष के बाहर खड़े थे। प्रभारी प्राचार्य चरण दास बर्मन ने जब उनसे आफिस के बाहर खड़े रहने का सवाल पूछा तो इससे दोनों प्रोफेसर नाराज हो गए और प्राचार्य से विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक आ पहुंची। दोनों प्रोफेसर ने मिलकर प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन की उनके ऑफिस में ही जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रोफेसर डॉक्टर ऋषि कुमार चंद्रानी प्रभारी प्राचार्य की उंगली को डांट से काट लिया। जिससे उनकी उंगली में गंभीर चोंट आई है।

मारपीट के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी मच गई। प्रभारी प्राचार्य चंद्रपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र और कॉलेज के स्टाफ भी थाने पहुंच गए। सभी ने दोषी प्रोफेसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

बताया जा रहा है कि कॉलेज में लंबे समय से गुटीय विवाद चल रहा है। मारपीट की घटना इसी का परिणाम थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now