छत्तीसगढ़

CG -2 प्रयोगशाला सहायक निलंबित : व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल में अनुशासनहीनता पर दो प्रयोगशाला सहायक को निलंबित कर दिया गया है। जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में विद्यालयीन समय के दौरान प्रभारी प्राचार्य एवं एक व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानिए पूरा मामला

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, वाड्रफनगर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन 15 जुलाई 2026 को विषय कालखंड की समय-सारणी को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनन्त कुमार यादव तथा व्याख्याता इजहारूल हक अंसारी के साथ अयोध्या प्रसाद यादव एवं विजय कुमार यादव, प्रयोगशाला सहायक के द्वारा अभद्र व्यवहार की पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार इस घटना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। अध्यापन कार्य बाधित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच अनुशासन और शिक्षकीय आचरण को लेकर प्रतिकूल संदेश गया।

उक्त कृत्य पर शासकीय सेवक के लिए अपेक्षित अनुशासन, मर्यादा और सेवा आचरण के प्रतिकूल है। और प्रथम दृष्टया यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-14 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए नियम-9(1)(क) के तहत जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा अयोध्या प्रसाद यादव एवं विजय कुमार यादव, दोनों प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचन्द्रपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button