छत्तीसगढ़

CG – केंद्र की मोदी सरकार का 12 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित इसी उपलक्ष्य में मस्तूरी के आत्मानंद स्कूल में 3 दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//केंद्र की मोदी सरकार की गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूरा होनें के साथ ही मस्तूरी में विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 से 30 जून तक हो रहा है जहाँ आज शुक्रवार कों द्वितीय दिवस 223 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने उमड़े नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के विकास के,जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मस्तूरी में संचालित तीन दिवसीय विशेष पंजीकरण शिविर के द्वितीय दिवस विभिन्न विभागों द्वारा आमजन से कुल 223 आवेदन प्राप्त किए गए।

प्राप्त आवेदनों में महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी सेवाओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवकुमार कंवर के निर्देशन एवं तहसीलदार मस्तूरी शिल्पा भगत के नेतृत्व में सुचारू रूप से किया जा रहा है।

इस दौरान नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता एवं मुख्यालय पटवारी कविश तिवारी की भी सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही,प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जो हितग्राही अभी तक शिविर का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे 20 जून 2026 को आयोजित समापन दिवस पर उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button