छत्तीसगढ़

CG – 3 कर्मचारी बर्खास्त : जनपद में पदस्थ 3 सरकारी कर्मचारियों की नौकरी खत्म, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…..

वाड्रफनगर। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन से फर्जी दस्तावेजों, आदेशों के सहारे नौकरी करने वालों के खिलाफ जाँच और कार्रवाई के निर्देश पूर्व में जारी किये थे। इसी कड़ी में वाड्रफनगर में जिला प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

दरअसल जिला कलेक्टर ने वाड्रफनगर के जनपद पंचायत में सेवा दे रहे 3 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सभी कर्मचारी फर्जी नियुक्ति के आधार पर कर रहे थे नौकरी कर रहे थे। एक आईटीआई कार्यकर्ता ने इस मामले की शिकायत की थी। तीनों ही कर्मचारी पिछले 10 साल से सैलरी हासिल कर रहे थे। बहरहाल कलेक्टर ने तीनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है।

Related Articles

Back to top button