CG – एक साथ 3 दोस्तों ने छोड़ी दुनिया, ऐसे हुए हादसे के शिकार, इलाके में शोक की लहर…..

मुंगेली। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच जानकारी मिली है कि जिला पंचायत धरमपुरा के पास अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो ने इलाजे के दौरान दम तोड़ दिया।
जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि , एक युवक भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर की मौत आज उपचार के दौरान हुई।
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ।



