छत्तीसगढ़

CG – 3 लोगों की मौत : गजराज बने यमराज, 3 साल की मासूम समेत तीन ग्रामीणों को मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत लैलूंगा के मोहनपुर गांव में हाथियों ने तांडव मचा दिया। इंसानों और जानवरों के इस संघर्ष में तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है।

घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज के गोसाईडीह गांव और अंगेकेला गांव की है। जहां हाथी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी और उसके शावक ने कई ग्रामीणों के फसलों को बर्बाद कर दिया और कई घरों को तहस नहस कर दिया। हाथी के आतंक में तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। जिसमे 3 साल का बच्चा भी शामिल है।

पहली घटना लैलूंगा के गोसाईडीह गांव की है। तीन साल का मासूम सत्यम राउत अपने घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक हाथी और उसका शावक वहां पहुंचे। हाथी ने बच्चे को उठा उठा कर पटका। जिससे बच्चे की मौत हो गयी। हाथी और उसके शावक का आतंक यहीं नहीं रुका। हाथी मोहनपुर गांव पहुंचे। जहाँ एक महिला जो खेत में काम कर रही थी। उसे कुचल कर मार डाला। महिला को मारने के बाद हाथी ने एक घर को ध्वस्त कर दिया। जिसमे घर के अंदर सो रहे एक युवक की मौत हो गयी। इसके बाद भी हाथी का आतंक जारी रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और लैलूंगा पुलिस की टीम गांव पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। इस भीषण घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है।

Related Articles

Back to top button