छत्तीसगढ़

CG- घर के बाहर खेल रहा था 3 साल का मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि, हो गई मौत, परिवार में पसरा मातम……

जांजगीर चांपा। जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ली में गौरव साहू नाम का तीन वर्षीय मासूम घर के पास खेलते-खेलते नहर के पास पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। जब तक परिजन और ग्रामीण बच्चे को बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button