CG – 3 युवकों की मौत : बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, तीनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमे 3 लोगों की मौत हो गयी। नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन ने 3 बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी जान चली गयी।
घटना जिले के कसडोल थाना क्षेत्र की है। नेशनल हाईवे 130 पर छाछी गांव के पास हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केवंट और फिरतू केंवट के रूप में हुई है। मृतक तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे। तीनो को एक तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनो की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक़, तीनो बाइक से शादी के लिए लड़की देखने के लिए गए थे। लड़की देख के सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच छाछी गांव के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनो को बुरी तरह चोट आयी और उनकी मौके पर मौत हो गयी।
हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। तीनो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीँ, घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



