छत्तीसगढ़

CG- 31 जिला शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। जर्जर और मरम्मत के लायक स्कूल इमारतों की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई ने प्रदेश के 31 जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 सितंबर को सभी संबंधित अधिकारियों से स्कूल भवनों की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसके लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई थी। रिपोर्ट में भवन विहीन स्कूलों और मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की जानकारी उपलब्ध करानी थी। समय बीतने के बाद भी 31 जिलों से जानकारी नहीं भेजी गई। इसे लेकर डीपीआई ने नाराजगी जताई और संबंधित जिलों के शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों से देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपना जवाब लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही अक्टूबर महीने का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button