छत्तीसगढ़

CG- गोलीकांड के 4 शातिर शूटर गिरफ्तार, अर्टिगा से छत्तीसगढ़ भागे थे आरोपी, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़े…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर गोलीकांड के बाद फरार चल रहे चार संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद चारों आरोपी झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चारों को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस की सूचना पर ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मणिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान आर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार चारों लोगों की पहचान होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस के बताया कि, शुरूआती जांच में इन चारों का संबंध जमशेदपुर गोलीकांड से सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी इसी कार से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि, जमशेदपुर में चारों आरोपियों ने तीन लोगों को गोली मारी थी। गोली लगने से तीनों घायल हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद आरोपी झारखंड से बाहर निकल गए थे। झारखंड पुलिस को आरोपियों के छत्तीसगढ़ की ओर भागने की सूचना मिली थी। इसकेे बाद दोनों राज्यों समेत ओडिशा में भी वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई और लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंच गई है। चारों आरोपियों की मेडिकल जांच पूरी कराने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button