CG - 4 युवकों ने महिला से किया गैंगरेप : लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, जंगल ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ…..

अंबिकापुर। जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। जहां दरिंदों ने महिला को जंगल ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को युवक ने बाइक पर लिफ्ट दिया था। जिसने महिला को जंगल में ले जाकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में शामिल आरोपियों में एक महिला का परिचित युवक था, जिसने महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसे जंगल लेकर पहुंचा था। जिसके बाद उसके दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

गैंगरेप की ये वारदात उदयपुर थाना क्षेय की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला लखनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की ये वारदात 1 जुलाई को घटित हुई। लखनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला 1 जुलाई को उदयपुर गयी हुई थी। वापसी के दौरान उसे रास्ते में उसका परिचित युवक धुनष मिला। पीड़ित महिला ने बताया कि वह धनुष से पूर्व परिचित थी। लिहाजा धनुष ने उसे घर तक लिफ्ट देने की बात कही तो वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। महिला के बाइक पर बैठते ही धनुष उसे लेकर अलकापुरी के जंगल ले गया। जहां जंगल में धनुष के तीन दोस्त धन्नू राम झारिया, गोवर्धन राम और चित राम पहले से ही मौजूद थे।

महिला को अकेला देखने के बाद उनकी नीयत खराब हो गई। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद फरार हो गये। इस घटना से सहमी महिला ने उदयपुर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

पालक शिक्षक मेगा बैठक में नवाचारी शिक्षिका समता सोनी के द्वारा अपने जन्मदिन पर न्यौता भोजन का किया गया आयोजन।

05/Oct/2024

स्वच्छ गाँव स्वच्छ शहर स्वच्छ भारत की थीम पर मल्हार स्थित मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बढ़ चढ़ कर विद्यार्थियों ने लिया भाग पढ़े पूरी ख़बर

05/Oct/2024

CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

05/Oct/2024

CG - फर्जी SBI Bank का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : SBI की फर्जी ब्रांच में नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, ऐसे हुआ भंडाफोड़....

05/Oct/2024

सीएम विष्णु देव साय पहुंचे जल जगार महोत्सव शुभारम्भ समारोह में जिलेवासियों को दी 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात...