CG- 5 नक्सली ढेर-एक जवान शहीद : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, अब तक 5 नक्सलियों की मारे जाने की खबर… 1 जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी…..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली दहशत में हैं। इस बिच बीजापुर जिले से बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों के मार गिराया है। वहीं 1 जवान के शहीद होने की खबर है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है। हालांकि अभी मुठभेड़ आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
सूत्रों के अनुसार, DRG, STF, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी बीच 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे गए हैं।


