छत्तीसगढ़

CG – 6 की मौत BREAKING : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो कारों में जोरदार भिड़ंत, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर……

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार है, मंडावी परिवार जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिले के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Back to top button