छत्तीसगढ़

CG- 6 अपचारी बालक फरार : गार्ड को कमरे में किया बंद, रसोइया पर फेंका खाना… फिर प्लेस ऑफ सेफ्टी से ऐसे फरार हुए 6 बालक!

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालकों ने पहले गार्ड को कमरे में बंधक बनाया और फिर रसोइया पर गर्म खाना फेंककर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद प्लेस ऑफ सेफ्टी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर सुरक्षा के बीच 6 बालक फरार कैसे हो गए, इसे लेकर चर्चा तेज है।

यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्यापरिसर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का है। बताया जा रहा है कि बिती रात 6 अपचारी बालकों ने रसोइया पर गर्म खाना फेंक दिया और गार्ड को कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद सभी फरार हो गए।

2 पकड़ाए, 4 की तलाश जारी

घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 2 अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया, लेकिन 4 की तलाश अब भी जारी है। इस घटना के बाद प्लेस ऑफ सेफ्टी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है।

प्लेस ऑफ सेफ्टी से अपचारी बालकों के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार अपचारी बालकों के भागने की घटना हो चुकी है। फिलहाल 4 अपचारी बालकों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button