छत्तीसगढ़

CG – पांच महीने में अवैध शराब के 640 प्रकरण दर्ज 726 गिरफ्तार अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस चला रही विशेष अभियान पढ़े पुरी ख़बर

महासमुंद//जिला पुलिस ने जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले पांच महीनों में 8,090 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त करते हुए 640 प्रकरण दर्ज किया है। इस दौरान 726 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि बड़ी संख्या में आरोपियों को गैर-जमानती धाराओं के तहत जेल भेजा गया।पुलिस आंकड़ों के अनुसार आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत 466 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 540 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में प्रति प्रकरण औसत जब्ती 13 से 18 लीटर तक रही। अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में सरायपाली थाना पूरे जिले में पहले स्थान पर रहा। यहां 2,259.750 लीटर शराब जब्त की गई। इसके बाद बसना में 1,443.610 लीटर, सांकरा में 1,002.760 लीटर, महासमुंद में 755.305 लीटर, पिथौरा में 549.290 लीटर और पटेवा 532.670 लीटर, बागबाहरा 321.265 लीटर, सिंघोड़ा 302 लीटर, कोमाखान229.860 लीटर, खल्लारी 209.760 लीटर , बलौदा 200.760 लीटर, तेंदूकोना 137.050 लीटर और तुमगांव 131.600 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार पिछले पांच महीनों में जब्त कुल 8,090 लीटर शराब में 6,610 लीटर महुआ शराब, 1,191 लीटर देशी शराब तथा 289 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है।

हर महीने जारी रही कार्रवाई..

पुलिस अभियान के तहत जनवरी से मई (28 मई तक) के बीच लगातार कार्रवाई की गई। जिसमें जनवरी माह में 108 प्रकरण, 134 गिरफ्तारियां, 1,537.940 लीटर, फरवरी में 128 प्रकरण, 146 गिरफ्तारियां, 1,787.270 लीटर, मार्च में 118 प्रकरण, 128 गिरफ्तारियां, 809.090 लीटर, अप्रैल में 116 प्रकरण, 129 गिरफ्तारियां, 1,532.940 लीटर और मई में (28 मई तक) 122 प्रकरण, 135 गिरफ्तारियां, 1,555.240 लीटर जब्त की गई।

‘संवाद’ हेल्प डेस्क बनी पुलिस की बड़ी ताकत..

महासमुंद पुलिस द्वारा संचालित ‘शिकायत हेल्प डेस्क-संवाद’ व्हाट्सएप नंबर 9479229939 अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 44 आबकारी एक्ट, 6 जुआ-सट्टा, 2 गैस सिलेंडर कालाबाजारी, 2 अवैध डीजल भंडारण तथा 2 आर्म्स एक्ट मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जंगलों और अंदरूनी गांवों में संचालित अवैध भट्टियों की जानकारी भी इसी माध्यम से मिली, जिसके बाद सटीक छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब और तस्करी में प्रयुक्त साधनों की जब्ती की गई। महासमुंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना संवाद हेल्पलाइन 9479229939 पर दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button