छत्तीसगढ़

CG – कुकुर्दीकला में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा ने 5 स्थानों पर किया ध्वजारोहण देशभक्ति के रंग में डूबा कुकुर्दीकला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा ने पंचायत भवन, पी.एम.श्री स्कूल,हॉस्पिटल,हाई स्कूल एवं शिवनाथ उच्चतर विद्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने गांव एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित…

कार्यक्रम में जनपद सदस्य जमुना पैकरा कृपाल पैकरा उप सरपंच राजेंद्र पैकरा सचिव स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ जिसमें अजय वस्त्रकार आरएमए, ममता कुंवर आरएचओ,चन्द्रमणी दिवाकर नेत्र सहायक अधिकारी पदमा भूषण पैकरा क्लर्क दीप माला कुर्रे नर्स स्टॉफ,ललित कुर्रे ड्रेसर सहित पंचायत के सदस्य रघुवीर पैकरा, मनहरण पैकरा, प्रेम लाल पैकरा, दयाराम विश्वकर्मा, देवी प्रकाश पैकरा,जय सिंह पैकरा,रोहित यादव, नारायण यादव, रामायण सिंह पैकरा,मोहन खंडेल,महेंद्र खंडेल के साथ सभी पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

Related Articles

Back to top button