CG – आठवीं की छात्रा की निकली रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, ब्वाय फ्रेंड ने चलती ट्रेन से दे दिया धक्का, ऐसे हुआ मामले का सनसनीखेज खुलासा……

बिलासपुर। बिलासपुर किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली आठवीं की छात्रा देविका की निकली। देविका घर में किसी को बिना बताए ब्वाय फ्रेंड व दोस्तों के साथ खैरागढ़ से कोरबा जा रही थी। सुबह ट्रेन कोरबा पहुंचती इसके पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ब्वाय फ्रेंड ने चलती ट्रेन से देविका को धक्का देकर मार डाला।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली आठवीं छात्रा की देविका की उसके ब्वाय फ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। विवाद के बाद उसने चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। नाबालिग छात्रा 28 मार्च की रात से लापता थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है, वह अपने बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा और दो युवक के साथ घर से निकली थी। सभी खैरागढ़ से कोरबा जा रहे थे, इस दौरान गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। मस्तूरी पुलिस ने मामला खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस, ब्वायफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानिए पूरा मामला
सोमवार को मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली, ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया था। पहचान के लिए लड़की की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इसके अलावा आसपास के थानों को इसकी सूचना दी गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मस्तूरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और केस डायरी खैरागढ़ पुलिस को भेज दी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि देविका तीनों के साथ डोंगरगढ़ से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर कोरबा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रविवार सुबह कोरबा पहुंचने वाली थी। इसी दौरान यात्रा के बीच किसी बात को लेकर मोहन और देविका के बीच विवाद हो गया, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसी दौरान मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।
एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया, देविका 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, माता आंगनबाड़ी में रसोइया है। मामले की जांच खैरागढ़ पुलिस कर रही है।


