छत्तीसगढ़

CG- 9 जुआरी गिरफ्तार : जुए की महफिल पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख रुपये जब्त; गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के एसपी ने जुआरियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

एसपी के निर्देश पर ग्राम बनारी में जुआ फड़ पर दबिश देकर पकड़े गए 9 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिले में इस तरह की कार्रवाई पहली बार की गई है।

मामला ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान का है। कोतवाली पुलिस की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम तैयार की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। इसके बाद छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई ‘गोरिल्ला वार’ तकनीक से की गई, ताकि मौके पर मौजूद लोगों को भागने का मौका न मिले।

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 9 लोगों को पकड़ा। तलाशी और कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4,28,420 नकद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस बार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन जुआरियों की हुई गिरफ्तारी

भैरव मिश्रा उर्फ मोगली पिता रामधन मिश्रा (44), अखिलेश राठौर पिता रामकुमार राठौर (36), रामनारायण राठौर पिता छोटेलाल राठौर (55), धीरज पाठक पिता प्रदीप पाठक (42), राहुल बजाज पिता ठाकुर दास बजाज (37), तालिब खान पिता अब्दुल बारी (40), अविनाश राठौर पिता रामकुमार राठौर (39), मुकेश बजाज पिता साजन बजाज (45) और कृष्ण कुमार चंद्र पिता जीवन लाल चंद्र (38) शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने मकान मालिक की भूमिका को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। जिस मकान में जुआ खेलते आरोपी पकड़े गए, उस मकान के मालिक के खिलाफ भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई और गैर जमानती धाराएं भी लगी

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button