Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- भाई-बहन के रिश्ते पर कलंक! भाई ने अपनी ही बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और भरोसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं मगरलोड थाना क्षेत्र में एक युवक पर अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

जिस रिश्ते में सुरक्षा, सम्मान और भरोसे की उम्मीद की जाती है, उसी रिश्ते से जुड़ा यह गंभीर आरोप बेहद चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म का ये मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में का है। शिकायत के मुताबिक, एक युवक पर अपनी रिश्ते की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फिलहाल इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। मगरलोड में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के इस मामले में आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि आरोपी की गिरफ्तारी कब होती है और जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।

Related Articles

Back to top button