छत्तीसगढ़

CG – चकमेबाज कैदी गिरफ्तार : एक ऐसा कैदी जिसने चार बार जेल की सुरक्षा को दिया चकमा, तीन महीने बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…..

बस्तर। जेल की ऊंची दीवार से चार बार फरार चोर को तीन महीने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केन्द्रीय जेल जगदलपुर जिला बस्तर में निरूद्ध दंडित बंदी आरोपी महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष ग्राम चितालंका कलारपारा, थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा को धारा 331 (4), 305(5), बीएनएस के अपराध में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा द्वारा 05 वर्ष 03 माह का कारावास से दंडित किए जाने पर एवं अन्य 03 लंबित प्रकरण 1. थाना कांकेर जिला कांकेर के धारा 262 बीएनएस, 2. थाना दंतेवाड़ा का धारा 262 बीएनएस, 3. थाना परपा जिला बस्तर के अपराध धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत 04 जनवरी 2026 को जिला जेल दंतेवाड़ा से स्थानांतरण पर परिरूद्ध होकर केन्द्रीय जेल जगदलपुर में सजा भुगत रहा था।

दंतेवाड़ा जेल से हुआ था फरार

दंडित बंदी 25 मार्च 2026 को जेल से फरार हो गया था। जिसपर थाना कोतवाली जगदलपुर बस्तर में धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दंडित बंदी पूर्व में भी दंतेवाड़ा जेल से फरार हो चुका था एवं शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर से भी जेल से ईलाज हेतु लाये जाने पर फरार हो गया था जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर शलभ कुमार सिन्हा द्वारा फरार दंडित बंदी को पकड़ने के लिए टीम गठन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल जगदलपुर अमित देवांगन के मार्गदर्शन में, साइबर सेल प्रभारी भोलासिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित किया गया जो टीम द्वारा लगातार पतासाजी के दौरान फरार बंदी के नारायणपुर जिले में कहीं छिपे रहने सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फरार बंदी की धरपकड़ हेतु उक्त टीम द्वारा नारायणपुर जिले में एक सप्ताह से कैम्प कर रेकी दौरान दंडित बंदी को नारायणपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत कर कारावास की सजा के अंतर्गत जेल निरूद्ध किया गया।

ये है आरोपी की क्राइम फाइल

05 वर्ष 03 माह की सजा भुगत रहे केन्द्रीय जेल जगदलपुर से फरार दंडित बंदी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तारआरोपी पूर्व में भी जिला जेल दंतेवाड़ा से हुआ था फरार।

जिला कांकेर में 01 चोरी एवं जिला दंतेवाड़ा में 02 चोरियों में था गिरफ्तार।

जिला दंतेवाड़ा के अप.क्र. 104/2024 धारा 331 (4), 305(5), बीएनएस में मान. न्यायालय द्वारा 05 वर्ष 03 माह के कारावास से किया गया था दंडित।

नाम दंडित आरोपी बंदी: महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान उम्र 25 वर्ष साकिन चितालंका कलारपारा, थाना दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा।

Related Articles

Back to top button