छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के भटचौरा में 24 घंटे के अखंड रामायण का भव्य आयोजन भोजली विसर्जन के साथ हुआ समापन उमड़ा भक्तो का जन सैलाब पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के ग्राम भटचौरा में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और रामधुन से वातावरण गूंज उठा।

समापन के अवसर पर परंपरानुसार भोजली विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव की माता-बहनों ने सिर पर भोजली कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली और विधि-विधान के साथ तालाब में विसर्जन किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में गांव के सभी बड़े-बुजुर्ग, माता-बहनें, सरपंच सहित पंचायत के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में एकता, भाईचारा और आस्था का संचार होता है।

भोजली विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब…

इस धार्मिक आयोजन कों लेकर सरपंच पति सुरेश पटेल नें बताया कि इस आयोजन में गांव वालों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चे, बुजुर्ग, माता-बहनें सभी रामभक्ति में लीन नजर आए। महिलाओं ने सिर पर भोजली लेकर शोभायात्रा निकाली, जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। तालाब घाट पर विसर्जन के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

Back to top button