Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत, शव के हुए टुकड़े – टुकड़े, खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह…..

अंबिकापुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक CG15ED5961 पर सवार तीनों युवक अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लाल माटी लूचकी घाट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, मृतकों के शरीर टुकड़ो में सड़क पर बिखरे नजर आए, सामने से देखने वालों की रूह कांप गई।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद से हाइवा चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button