छत्तीसगढ़

CG- स्कूल में बड़ा हादसा, परीक्षा के दौरान भरभराकर गिरा प्लास्टर, 10वीं के तीन छात्र घायल, मचा हड़कंप….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी में शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 10वीं के संस्कृत की परीक्षा चल रही थी इसी दौरान जर्जर छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे कक्षा 10वीं के तीन छात्र घायल हो गए जिसमें से एक छात्रा के सर पर गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार उस वक़्त वहां करीब 50 बच्चे परीक्षा दिला रहे थे। घटना के बाद से बच्चों में डर का मौहोल है।

घायल छात्रों को अस्पताल भेजा गया

छत का प्लास्टर गिरने से घायल दोनों छात्रों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल, दुर्ग ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद DEOने जांच टीम को स्कूल भेजा है। DEO के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button