CG – सरकारी गेस्ट हाउस में सजी थी महफिल, ये काम करते कैमरे में कैद हुए अधिकारी, तभी किसी ने कर दिया वीडियो वायरल, फिर जो हुआ……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सरकारी रेस्ट हाउस में प्लांट के अधिकारी शराब पीते पकड़े गए हैं। प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार अपने 5 अन्य अधिकारी साथियों के साथ बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस के एक कमरे में शराब पीते हुए कैमरे में कैद हो गए। तस्वीरों के सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी जे साथ वायरल हो रहा है। नाराज मंत्री से एमडी से एक्शन लेने की बात कही है। छत्तीसगढ़ कोरबा में सरकारी गेस्ट हाउस में DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसरों का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। मौके से बीयर और शराब की बोतल मिली है।
गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की मीटिंग थी, तब कार्यकर्ताओं को कमरे में सिगरेट का धुआं भरा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन को दी। मंत्री ने एमडी को कॉल कर अधिकारियों पर कार्रवाई करने कहा है। एमडी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला ?
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी VIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के कमरे से तेज आवाज के साथ सिगरेट की गंध आ रही थी। मौके पर DSPM प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि, रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं। मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की।
मंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि एमडी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें, गोवर्धन सिदार खुद इस गेस्ट हाउस के इंचार्ज हैं।



