CG- एक झटके में उजड़ा परिवार, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, मौके पर मची चीख पुकार…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करौंधा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में एक ही परिवार के कई लोग सवार थे, जो घर की पुताई के लिए छुई मिट्टी लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। हादसा आखिर किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।



