खेल

CG – मस्तूरी के इस गाँव में दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 07 अक्टूबर से जानें आयोजन से जुड़ी सारी बातें पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के ग्राम कुकुर्दी केरा में जिला कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त 7वां एवं 8वां वर्ष दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन इस वर्ष भी किया जा रहा है।

गाँव के सरपंच शत्रुहन सिंह पटेल जो पहले समिति के अध्यक्ष भी रहें हैं ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के समस्त खिलाड़ी बंधु सादर आमंत्रित हैं।

तारीख और समय…

– मैच प्रारंभ 07 अक्टूबर 2026
– फाइनल मुकाबला 08 अक्टूबर 2026

प्रवेश शुल्क 351 रुपये

पुरस्कार राशि…

– प्रथम इनाम 15,001 रुपये + ट्रॉफी
– द्वितीय इनाम 10,001 रुपये + ट्रॉफी
– तृतीय इनाम 7,001 रुपये + ट्रॉफी
– चतुर्थ इनाम 5,001 रुपये + ट्रॉफी
– मैन ऑफ द मैच व सीरीज 1001 रुपये + शील्ड
– आकर्षक इनाम बेस्ट रेडर – 501 रुपये, बेस्ट कैचर – 501 रुपये रखा गया हैं।

आयोजन समिति…

– अध्यक्ष नंदकुमार केंवट
– सचिव हरिशंकर पटेल
– उपाध्यक्ष दिलहरण पटेल
– कोषाध्यक्ष जीवराखन केंवट, फूलसिंह पैकरा
– सह सचिव विलेश्वर मरावी

आयोजक समस्त युवा संगठन एवं ग्रामवासी कुकुर्दी केरा।

Related Articles

Back to top button