मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान ने जगदलपुर से भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश…

On: January 28, 2025 10:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान ने जगदलपुर से भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय नेता और महापौर पद के प्रत्याशी समीर खान ने आज जगदलपुर नगर निगम चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, दोस्त और शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे जोश और उमंग के साथ उनका समर्थन किया।

नामांकन प्रक्रिया के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए समीर खान ने कहा, “मैं जनता की सेवा के संकल्प के साथ इस चुनाव में उतरा हूं। हमारा लक्ष्य जगदलपुर को एक आदर्श और स्वच्छ शहर बनाना है, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिलें।” उन्होंने जनता से वादा किया कि आम आदमी पार्टी की नीतियां पारदर्शिता और ईमानदारी पर आधारित हैं, और वे शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने भी अपना समर्थन जताते हुए कहा कि समीर खान शहर के लिए एक बेहतर नेतृत्व प्रदान करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार नारों के साथ नामांकन के प्रति अपना उत्साह दिखाया।

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि आने वाले दिनों में घर-घर प्रचार अभियान, जनसंपर्क और विभिन्न जनसभाओं के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी का संकल्प है कि शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी आम आदमी पार्टी और श्री समीर खान को अपना समर्थन देने की बात कही। पूरे आयोजन में गजब का जोश और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें