CG – शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जगदलपुर में सम्पन्न हुआ…

जगदलपुर, बस्तर। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिला बस्तर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन, जगदलपुर में सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. सजीवन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. सजीवन कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी कार्यक्रम अधिकारियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, ग्राम विकास एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास ने जिले में संचालित एनएसएस गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं स्वयंसेवकों की भागीदारी पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी विशेष शिविरों एवं योजनाओं के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यक्रम अधिकारियों में :-
डॉ. भुवनेश्वर लाल साहू (अध्ययनशाला, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर ), विजय चंद्राकर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नानगुर), लिलेश देवांगन (घाटलोहंगा), निरंजन दास (जगदलपुर), तारा ठाकुर (भानपुरी), मसू राम मंडली (कोठियागुड़ा), हिरेंद्र तिवारी (तोकापाल), जमुना ठाकुर (आसना), आईजक मैम (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बस्तर), परमानंद ठाकुर (किलेपाल), प्रमोद कुमार मरावी (छिंदबहार), राजीव पाणिग्राही (शासकीय महाविद्यालय, लोहण्डीगुड़ा), डोरिश मैम (आडावाल), सुश्री प्रिंसी दुग्गा (शासकीय कन्या महाविद्यालय, जगदलपुर), सुश्री मनीषा टाइगर (मॉडल कॉलेज, जगदलपुर), राहुल सिंह (करीतगांव)
आदि शामिल रहे।
बैठक में सभी कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने-अपने संस्थानों में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव साझा किए।
अंत में, डॉ. सजीवन कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जिले में सामाजिक विकास एवं जनजागरूकता के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।



