छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, तीन लोगों की मौके पर मौत, इलाके में शोक की लहर…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशपुर में खेत की जुताई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों की जान चली गई।

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला-राताखार मुख्य मार्ग के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रेलर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

पुलिस को मृतक के पास से डीएसपीएम प्लांट का एक गेट पास मिला है, जिसमें हरियर दास, पिता इतवारी दास, निवासी बिरदा (कोरबा) का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनकी मौजूदगी में शव की औपचारिक पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का अक्सर दबाव रहता है।

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा में खेत की जुताई के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे मालिक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल, दो अलग-अलग हुए इन हादसों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button