CG Accident ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर…..

अभनपुर। अभनपुर-रायपुर मार्ग पर मोहन ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान हरिश्चंद्र वासुदेव के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा सवार तीनों लोग राजिम से अस्थि विसर्जन कर रायपुर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वे शराब के नशे में थे। तीनों रायपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।



