छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर…..

काेरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोयला लोड ट्रेलर पलट गया। इस दौरान बाइक को अपने चपेट में ले लिया। लोड ट्रेलर के नीचे दबने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है।

कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दीपका से पाली जा रहे एक कोयला लोड ट्रेलर ने पाली की ओर जा रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और अचानक पलट गया। बाइक सवार तीन लोग काेयला से भरे ट्रेलर के नीचे दब गए। इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ओम प्रकाश 30 वर्ष, बृजपाल सिंह 25 वर्ष और मंगल सिंह 50 वर्ष सभी पोटापानी के रहने वाले थे।

ट्रेलर तेज रफ्तार से आ रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसा इतना भयावह था, युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रेलर के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन के जरिए कोयला को हटाने का काम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button