छत्तीसगढ़
CG Accident ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में क्रिकेटर की मौत! लौट रहे थे क्रिकेट खेलकर, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 1 क्रिकेटर की मौत, 2 की हालत गंभीर…..

जांजगीर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बाइक सवार खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी क अनुसार, चाम्पा के हथनेवरा गांव का है। दरअसल, यहां तीन खिलाड़ी क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे एक खिलाड़ी की मौत हो गई। जबकि दो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दी है। वहीं दोनों खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है।



