CG Accident ब्रेकिंग : कार और बस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में पलटी बस, 3 पत्रकार सहित 25 से अधिक घायल, सभी का इलाज जारी……

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में आज तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सड़क किनारे जा पलटी, जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं कार में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
जानकारी के मुताबिक ये घटना मुलमूला थाना क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान व्यासनगर के पास एक तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद जहां बस सड़क के दूसरी तरफ पलट गयी। वहीं कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
दुर्घटनाग्रस्त कार और बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया जा रहा है। इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं कार में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोट आई है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



