छत्तीसगढ़

CG Accident- नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की कार दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती….

जांजगीर-चांपा। जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक मिश्रा को चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया।

फिलहाल अभिषेक मिश्रा की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button