CG ACCIDENT ब्रेकिंग : बोलेरो और कार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां समेत दो की हालत गंभीर, मौके पर मची चीख पुकार…..

जांजगरी-चांपा। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में कार-बोलेरो की आपस में भिडंत के बाद पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जांजगीर जिला के बलौदा-अकलतरा मार्ग की है।
अकलतरा के ग्राम अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती निर्मलकर, बेटे राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर के साथ ग्राम डोंगरी में परिवारिक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम होने के बाद सभी कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच बलौदा थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, टक्कर के बाद कार के अंदर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम पहुंची और लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।
घटना में दो लोगों की मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां और भांजा गंभीर रूप से घालय हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।



