छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : हाईवा की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक का सिर धड़ से कटकर हुआ अलग……

दुर्ग। जिले से सड़क हादसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वी 6915 पर अपने रिश्तेदार को बैठाकर अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था। शाम को वह वहां से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पाटन की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी, स्लिप होने के कारण दोनों बाइक से गिरे और हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया है। पल्सर बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button