छत्तीसगढ़

CG एसिड कांड: नाबालिग सहित तीन झुलसे, रायपुर रेफर, धमतरी पुलिस जांच में जुटी…

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पीतल साफ करने में इस्तेमाल होने वाला एसिड फेंक दिया…

इस घटना में एक नाबालिग समेत तीन लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है…

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button