Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG-अधिवक्ता गिरफ्तार : वकील ने अपनी ही क्लाइंट से की हैवानियत, तलाक केस को लेकर गई महिला से किया दुष्कर्म…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में न्याय दिलाने वाले सख्श ने अपने ही क्लाइंट को अपनी हवस का शिकार बनाया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला की तरफ से न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ता ने क्लाइंट को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब महिला को पता चला कि अधिवक्ता पहले से विवाहित है, तब उसने शादी करने का दबाव बनाया। इस पर अधिवक्ता ने महिला की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति से तलाक के लिए न्यायालय में आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने सरकंडा के लतेलपारा में रहने वाले अधिवक्ता पवन अवस्थी से संपर्क किया था। अधिवक्ता ने उनका केस लड़ा। इसी बीच अधिवक्ता ने महिला को बताया कि उसका अपनी पत्नी से संबंध ठीक नहीं है और दोनों के बीच जल्द तलाक होने वाला है।

उसने अपनी पत्नी को छोड़कर महिला से शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का आश्वासन देकर उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने महिला की पिटाई करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया।

महिला ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया और आरोपी अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अधिवक्ता द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत न्यायिक रिमांड में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button