छत्तीसगढ़

CG- राजधानी में 5 लोगों की मौत मामले में सात महीने बाद पर्दा उठा, पिता ही निकला पत्नी और बच्चों का हत्यारा….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में करीब सात महीने बाद पुलिस ने जांच पूरी करते हुए बड़ा खुलासा किया है। SIT की जांच में सामने आया है कि परिवार का मुखिया साजिद अली ही इस पूरे हत्याकांड का जिम्मेदार था। पुलिस के मुताबिक, साजिद ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक पिलाकर उनकी हत्या की। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक सामूहिक मौत माने जा रहे इस मामले में जांच के बाद परिवार के मुखिया की भूमिका सामने आने से पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है।

जांच में सामने आया है कि साजिद अली सट्टे के कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता था। बताया जा रहा है कि इस कारोबार में लगातार घाटा होने के कारण वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। पुलिस जांच में साजिद और उससे जुड़े बैंक खातों में पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन सामने आया है। कारोबार बंद होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई थी।

आर्थिक तंगी को माना जा रहा सामूहिक मौत की वजह

SIT की जांच के अनुसार, सट्टे के कारोबार में नुकसान और बढ़ती आर्थिक तंगी के चलते साजिद मानसिक और आर्थिक दबाव में था। इसी परेशानी के चलते उसने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।

सात महीने तक जांच के बाद सामने आई सच्चाई

इस मामले में पुलिस ने लंबे समय तक जांच की। इसके बाद SIT ने घटनाक्रम, आर्थिक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने साजिद अली को ही चार लोगों की हत्या का आरोपी माना है।

Related Articles

Back to top button