छत्तीसगढ़

CG – पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम और बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद मस्तूरी में भाजपा युवा मोर्चा नें आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//भारतीय जनता पार्टी (bjp) की पश्चिम बंगाल असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने और केरलम में भी पहली बार पार्टी का खाता खुलने के बाद पुरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओ का आत्मविश्वास हाई हैँ खास कर बंगाल में बीजेपी नें जो ऐतिहासिक जीत दर्ज किया हैँ उसके बाद कार्यकर्त्ता होली दिवाली मना रहें हैँ यहाँ पार्टी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर विजय हासिल की। यहाँ तक बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कों भी भवानीपुर जो उनका घर माना जाता था वहां से हार का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति, नेतृत्व की प्रभावी भूमिका और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इन पाँच राज्यों के चुनावी परिणामों बीजेपी का विस्तार हो गया हैँ और पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनने जा रही हैँ यहाँ पार्टी नें डबल सेंचुरी लगाई हैँ इसके बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी मंडल में जश्न का माहौल है भाजपा कार्यकर्ताओ नें एक दूसरे कों मीठा खिला कर बधाई दिया और ख़ुशी में जोंधरा चौक में थिरकते नजर आए इस दौरान इन युवा नेताओं नें खूब आतिशबाजी भी किया जहाँ विजय अंचल के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास साहू,दुर्गेश देवांगन, ऋतिक नागदेव टंडन नितिश बंजारे ,जयकिशन साहू, प्रहलाद दास, सुभाष यादव, विजय निर्मलकर, सरोज राज , एवं समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button