छत्तीसगढ़

CG – फिर गौवंशों के खून से सनी सड़क : तेज रफ्तार हाईवा ने 13 बेजुबान गायों को कुचला, 10 की मौत, चालक मौके से फरार…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ने बेजुबान जानवरों पर मौत बनकर टूटी एक बेलगाम हाईवा। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरस मेटा मोड़ पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे मौजूद 13 गायों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है… स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन का नंबर CG 22 U 8111 है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Back to top button