CG – सोन में अखण्ड नवधा रामायण एवं मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 27 से अलग अलग विधाओं में अलग अलग पुरुस्कार का होगा वितरण पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में धर्म, भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। मानस प्रेमी हिन्दू समाज एवं अखण्ड नवधा रामायण समिति सोन द्वारा ग्राम में अखण्ड नवधा रामायण एवं मानस गान प्रतियोगिता का विशाल आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
समिति के अनुसार सभी मानस प्रेमियों, हिन्दू समाज, इष्ट मित्रों, मंडलियों एवं परिजनों को आमंत्रित किया गया है कि वे पधारकर प्रभु श्रीरामचन्द्र जी की कथा का रसपान कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
कार्यक्रम की रूपरेखा…
दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार, देवाहन कार्तिक कृष्ण पक्ष 1/2 – कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
दिनांक 05 नवंबर 2026, गुरुवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष 11 – कथा विराम एवं मानस गान प्रतियोगिता होगी।
दिनांक 06 नवंबर 2026, शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष 12 – हवन, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोजन के साथ समापन होगा।
मानस गायन प्रतियोगिता दिनांक 05 नवंबर को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।
तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता, रखे गए आकर्षक पुरस्कार…
इस बार प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है –
1. शास्त्रीय सुगम संगीत – प्रथम 7000 रुपये एवं बड़ा रामायण समिति द्वारा, द्वितीय 5000 रुपये एवं मंझला रामायण समिति द्वारा, तृतीय 3000 रुपये एवं गुटका रामायण समिति द्वारा।
2. फिल्मी संगीत – प्रथम 7000 रुपये समिति द्वारा, द्वितीय 5000 रुपये समिति द्वारा, तृतीय 3000 रुपये समिति द्वारा।
3. लोक संगीत – प्रथम 7000 रुपये तारामोती साहू जी द्वारा, द्वितीय 5000 रुपये समिति द्वारा, तृतीय 3000 रुपये समिति द्वारा।
इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में चयनित मानस मंडली को हरिशंकर श्रीवास द्वारा सुन्दरकाण्ड दिया जायेगा। परदेशी राम पटेल द्वारा भगवान की छाया चित्र भेंट किया जायेगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रत्येक 12 मंडली को प्रति टोली के अनुसार 551 रुपये एवं सांत्वना पुरुस्कार दिया जायेगा। प्रत्येक टोली को 351 रुपये रामायण समिति द्वारा सप्रेम भेंट दिया जायेगा।
पुजारी और यजमान…
कार्यक्रम के पुरोहित मोहनलाल दुबे लोहर्सी सोन वाले होंगे। मुख्य यजमान के रूप में संताराम पैकरा ईश्वरी बाई पैकरा, नंदाराम पटेल – श्रीमती नवा बाई पटेल रहेंगे।
आयोजन समिति…
संरक्षक प्रेमसिंह कंवर, उपसंरक्षक भगतराम, अध्यक्ष प्रताप सिंह केंवट उपाध्यक्ष मोती साहू सरपंच एवं दादूराम पटेल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश पंत, हीरा सिंह, उपकोषाध्यक्ष ईतवारी पटेल, सत्यनारायण, सचिव मोटेलाल साहू, जय साहू सहित पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी है।

