Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – सर्व शैक्षिक संगठन ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आभार जताया…

सर्व शैक्षिक संगठन ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आभार जताया

जगदलपुर। 11. 11.2025 को रात्रि स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में सर्व शैक्षिक संगठन जिला बस्तर के पदाधिकारी व शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग राकेश पांडे के द्वारा शिक्षकों के ऊपर तानाशाही व हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए जिस प्रकार भय और आतंक का वातावरण निर्मित किया था उसके विरुद्ध शिक्षक संगठनों ने माननीय मंत्री केदार कश्यप के बस्तर प्रवास पर भेंट कर राकेश पांडे संयुक्त संचालक की शिकायत करते हुए उन्हें तत्काल बस्तर से हटाने की मांग की गई थी तथा संभाग स्तरीय आंदोलन करने की बात भी कही थी।

शिक्षक संगठनों के आक्रोश को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षा मंत्री से दूरभाष पर इस संबंध में चर्चा भी किया गया।

राज्य शासन ने दिनांक 4.11.2025 को संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडे को हटाकर उनके स्थान पर एचआर सोम की पदस्थापना कर दी गई ।जिससे उत्साहित शिक्षकों ने सर्व शैक्षिक संगठन के नेतृत्व में मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। चर्चा के दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी ने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि अभी भी पूर्व संयुक्त संचालक के द्वारा शिक्षक संगठनों को अघोषित रूप से धमकी दी जा रही है। मंत्री श्री केदार कश्यप ने विनम्रतापूर्वक सभी का आभार ग्रहण कर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सर्व शैक्षिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारी गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, राज किशोर तिवारी, देवराज खूंटे ,अजय श्रीवास्तव, भूपेश पाणिग्रही, पी जी राव, डॉअखिलेश त्रिपाठी, डॉ लूदर्शन कश्यप, तुलादास मानिकपुरी, राजेश गुप्ता, नीलमणि साहू, गणेश्वर नायक, मनीष ठाकुर, अनिल गुप्ता, काशीनाथ बघेल, संतोष सोनवानी, एस एस जान, अधिन सोरी,नवीन देवांगन, मीरा ठाकुर ,कमलेश ठाकुर, कृष्ण बघेल, माया वैद ,संगीता गोस्वामी, आशा निधि आनंद, मसूराम मंडावी ,सुधीर पांडे, गजराज सिंह तथा अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button